ओबरा: सननपुरा में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन, सैकड़ों महिलाओं ने किया हवन पूजन
औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के सननपुरा गांव में रविवार को 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन सूर्य मंदिर के परिसर में माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर किया गया। इस महायज्ञ की शुरुआत गांव के देवी मंदिर में पूजन आरती से हुई। उसके बाद भगवान के जयकारे के साथ सूर्य मंदिर पहुंचे। जहां सैकड़ों महिला और पुरुषों ने भाग लिया