रामगढ़: रामगढ़ में लगा ब्लड डोनेट कैंप, भीषण गर्मी में युवाओं ने दिखाया जज्बा, जरूरतमंदों के लिए शुरू की नेक पहल
Ramgarh, Alwar | May 17, 2026 अंजू शर्मा महिला विकास फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को रामगढ़ कस्बे के बस स्टैंड स्थित यादव समाज मंदिर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। दोपहर एक बजे तक करीब पंद्रह युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर शाम तक जारी रहा।