मऊ दौरे पर पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय एक पत्रकार द्वारा कथित "चंदा चोरी" मामले पर सवाल पूछे जाने पर नाराज हो गए। पत्रकार ने मामले को लेकर प्रतिक्रिया मांगी, जिस पर विनोद राय ने कहा कि भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है और बदनामी कुछ लोग कर रहे हैं। इस दौरान पत्रकार और भाजपा नेता के बीच नोकझोंक भी हो गयी