कलान: बयान में हेरफेरी के मामले में थाना जलालाबाद का एक दरोगा निलंबित, कोर्ट में खुली पुलिस की पोल
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक प्रेमी युगल मामले में विवेचक द्वारा युवती के बयान में कथित हेरफेर सामने आया है। 19 वर्षीय युवती ने स्पष्ट कहा था कि वह अपनी मर्जी से गई थी, लेकिन लिखित बयान में इसे बदलकर “मर्जी नहीं थी” दर्ज कर दिया गया। कोर्ट में पेश वीडियो से सच्चाई उजागर हुई