बिंदकी: बिंदकी-खजुहा मार्ग पर पारादान मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में एक अधेड़ गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खजुहा मार्ग में पारादान मोड़ के समीप शुक्रवार को दिन में करीब 11:30 बजे दो बाइक में तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक में सवार राजू तिवारी उम्र 50 वर्ष पुत्र कामता प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम महमूदपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।