कोडरमा: कोडरमा जीआरपी ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य और दो महिला चोरों को स्टेशन से गिरफ्तार किया
कोडरमा रेलवे स्टेशन पर गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में चढ़ रही एक महिला के गले से चेन छीन ली गई। शोर मचाने पर मौके पर मौजूद जीआरपी जवानों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी आशीष प्रधान के रूप में हुई है।