समस्तीपुर: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन से समस्तीपुर में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर समस्तीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल देखा गया. सोमवार को जैसे ही चुनावी रुझानों में भाजपा की बढ़त सामने आई, कार्यकर्ता उत्साहित हो उठे और जगह-जगह खुशी का इजहार किया. भाजपा उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं