विष्णुगढ़: उरगी में जर्जर तार गिरने से तीन मवेशियों की मौत, मुआवजे की मांग
उरगी में हाईटेंशन जर्जर तार गिरने से तीन मवेशियों की मौत, मुआवजे की मांग। भेलवारा पंचायत के उरगी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां खेत में चर रहे तीन मवेशियों पर 11 हजार केवीए का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया, जिससे तीनों मवेशियों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि करंट की चपेट में आने से खेत की घास तक जल गई।