नरसिंहपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं सुनी
नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न स्थानों पहुंचे लोगों ने कलेक्टर शीतला पटले को अपनी समस्याएं बताई और आवेदन दिए। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर निराकरण कराया।