पूरनपुर: मुड़िया पैमाइश न होने पर भाकियू भानु ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, प्रशासन को दी थी चेतावनी
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव मुड़िया में जमीन की पैमाइश न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शाम को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था, वुधवार दोपहर 12 बजे दुसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा, किसानों ने प्रशासन पर मामले के निस्तारण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।