बंडा: नगर के श्री गणेश मंदिर के पास रामलीला का मंचन, सीता स्वयंवर का हुआ आयोजन
Banda, Sagar | Apr 19, 2026 नगर के वार्ड नौ श्री गणेश मंदिर के पास राम लीला का मंचन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन रात्रि नौ से राम लीला का मंचन होता है। रविवार को सीता स्वयंवर, भगवान परशुराम संवाद प्रसंग का मंचन किया गया। किस तरह श्री राम ने स्वयंबर में धनुष को तोड़ा था जिसके बाद भगवान परशुराम क्रोधित हो गए थे। बाद में उन्हें ज्ञात हुआ कि श्री राम विष्णु जी के अवतार है।