रानीखेत: ताड़ीखेत में सेवा संकल्प शिविर में 422 लाभार्थियों ने पाया योजनाओं का लाभ
ताड़ीखेत विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज कुनलाखेत में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाया गया शिविर, जिसमें 422 लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। कुल 900 लोगों ने शिविर में हिस्सा लिया। रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल ने भी लोगों से मुलाकात की।