सिरोही: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
Sirohi, Sirohi | May 28, 2026 वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरुवार को मांडवा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने बताया कि सरकार के आदेश अनुसार वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ 25 जून को लाखेलाव तालाब में तालाब पूजन, पीपल पूजन वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान के साथ किया गया। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 5 जुलाई तक चलाया जाएगा।