जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को डीएम और एसएसपी ने 17 व 18 फरवरी को होने वाली पुलिस परीक्षा को लेकर बैठक की। 24 परीक्षा केंद्रों पर 12600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अधिकारियों ने कहा कि सभी अधिकारी नकल विहीन परीक्षा को करने का काम करें। किसी भी तरह की गड़बड़ी होगी तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।