कन्नौज: जालौन के कालपी निवासी व्यक्ति ने जमीन कब्जे मामले में मारपीट और क्रॉस मुकदमा करने वाले पक्ष पर कार्रवाई की मांग की
कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में मौजूद एक जमीन पर कब्जे से जुड़े मामले में एक पक्ष के द्वारा एसपी दफ्तर में गुहार लगाई गई है। जनपद जालौन के कालपी निवासी प्रदीप परिवार के साथ शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। प्रदीप के द्वारा जमीन विवाद मामले में सुधाकर पाठक समेत पांच पर मारपीट और क्रास मुकदमे का आरोप लगाया गया।