कन्नौज: शहर में रावण दहन के बाद अस्थियां लूटने की सालों पुरानी मान्यता, एसबीएस मैदान में लोग आग में कूद गए
परंपराओं के चलते लोग जान जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते । ऐसा ही एक नजारा कन्नौज एसबीएस मैदान में उस समय देखने को मिला जब रावण दहन के दौरान रावण की अस्थियों को लूटने में लोग आग के शोलो के बीच कूद पड़े और रावण की अस्थियों को लूटने की होड़ लग गई। पुलिस ने लाठी लेकर लोगों को खदेड़ा, लेकिन उसके बावजूद भी लोग आग़ के शोलो के बीच रावण की अस्थियां लूटते रहे।