कन्नौज: शहर में जुमा की नमाज को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्र अधिकारी नगर ने पुलिस बल के साथ किया रूट मार्च
शहर में जुमा की नमाज को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकार नगर द्वारा शुक्रवार को समय लगभग 2 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया,रूट मार्च के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर,उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया गया, वहीं ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ब्रीफ किया गया।