विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र मोहन पासवान ने कहा बकरीद पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण और आपसी भाईचारा के साथ मनाए। त्याग व बलिदान के पर बकरीद को सौहार्द के साथ मनाते हुए आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए सभी की भावनाओं का सम्मान करें।