विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने न्यायालय वारंटी समेत अलग-अलग कांडों में पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
विभूतिपुर पुलिस ने मारपीट कांड व न्यायालय वारंटी समेत कुल 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि मारपीट कांड के आरोपी पटपरा उत्तर निवासी अर्जुन महतो, शराब पीने के आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर निवासी शुभम सौरभ व सुनील कुमार, उत्पाद न्यायालय के वारंटी पटपरा निवासी दिलीप सहनी एवं एसडीजेएम न्यायालय वारंटी उमेश झा है