कवर्धा: ग्राम इंदौरी में तेज रफ्तार पिकअप और बाइक मे हुआ आपस में जबरदस्त भिड़ंत, बाइक सवार दो लोग घायल
मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम इंदौरी का है। जहा तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में आपस में भिडंत हो गया।जिसमे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।जिसमे एक बच्चा भी शामिल है।वही दोनो घायलों को डायल 112 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती किया गया है।