छिबरामऊ: मडैयन का रहने वाला युवक अपने खेतों में काम करने गया था, तभी कुछ लोगों ने उसके साथ की मारपीट, कोतवाली में दी तहरीर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मडैयन का रहने वाला एक युवक अपने खेतों में काम करने गया था। तभी कुछ लोगों ने उसके साथ की मारपीट जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। वही कोतवाली में दी तहरीर। युवक ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे वह अपने खेतों पर काम कर रहा था तभी कुछ लोगों ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी।