छिबरामऊ: बरुआ सबलपुर गांव के पास मंदिर में आरती के समय तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, तीन लोग घायल, एक युवती की मौत
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बरुआ सबलपुर गांव के पास मंदिर में आरती के समय तेज रफ्तार पिकअप ने चार लोगों को टक्कर मार दी जिसमें एक युवती की मौत हो गई जबकि उसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी को गुरुवार की रात 9:00 बजे 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।