शिवपुरी नगर: हितग्राही योजनाओं के ऋण प्रकरणों का जल्द निराकरण करें : कलेक्टर अर्पित वर्मा
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएमएफएमई, मत्स्य संपदा योजना तथा स्वयं सहायता समूहों को दिए गए ऋणों की समीक्षा की गई।