वैर: वैर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर युवक चढ़ा पानी की टंकी पर
Weir, Bharatpur | May 29, 2026 तहसील वैर की ग्राम पंचायत ललिता मुड़िया में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक युवक शुक्रवार को पानी की टंकी पर चढ़ गया। प्रदर्शनकारी जल जीवन मिशन सप्लाई शुरू करने, तलछेरा तक पाइप लाइन, सड़क निर्माण, अटल सेवा केंद्र समय पर खोलने, श्मशान भूमि पर रास्ता-शेड, स्कूलों में लेडीज स्टाफ की मांग की है।