सिकंंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ौसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र के गांव में पड़ोसी युवक ने सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय पीड़िता के परिजन गेंहू की फसल की कटाई करने खेत पर गए हुए थे। घर पहुंचने पर मासूम ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।