जमालपुर: रात में घंटों बिजली कटौती से जनता में उबाल, फरीदपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन
नगर परिषद क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और कथित भेदभावपूर्ण आपूर्ति व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार सुबह फरीदपुर में वार्ड पार्षदों एवं स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और विद्युत अधीक्षण अभियंता, मुंगेर का पुतला दहन किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे वार्ड पार्षद राकेश कुमार ने बताया