बदलापुर: बरौली गांव निवासी महिला ने बदलापुर पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव निवासी नेमा पत्नी भानु गौतम ने शुक्रवार को बदलापुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि उनके बेटे राजेश का सचिन, सुनील एवं शिवम पाल से क्रिकेट खेलने को लेकर बुधवार की शाम मारपीट हो गई। लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस से एफआईआर दर्ज नहीं किया।