कोल: बोवला में सड़क पार कर रहे राज मिस्त्री की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 2, 2026 बोवला में सड़क पार कर रहे राजमिस्त्री की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। 35 वर्षीय हरेंद्र राज मिस्त्री का काम किया करते थे। इन दिनों वह बोवला गांव में काम कर रहे थे। वह रोजाना की तरह अपने काम पर सुबह गए हुए थे। इस दौरान वह गुरुवार सुबह 8 बजे अपनी साइट पर निजी काम से जाने के दौरान सड़क पार कर रहे थे तभी बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी।