मांझी: दांतों से जहरीले रसल्स वाइपर सांप को काटकर मारने का दावा, खून पीने का वीडियो वायरल
Manjhi, Saran | Oct 3, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के मझन पुरा गांव निवासी चरण सिंह का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बेहद खतरनाक और जहरीले सांप को अपने दांतों से काटते हुए दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सांप को मारने के बाद उसका खून भी पी लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग यह नजारा देखते रह गए।