गुमला: सावधान! गुमला शहर में 70 सीसीटीवी कैमरे खराब, आप कैमरे की नज़र में नहीं हैं
Gumla, Gumla | Feb 2, 2025 गुमला शहरी क्षेत्र में लगे 98 सीसीटीवी कैमरों में लगभग 70 कैमरे पूरी तरह से खराब है जो काम नहीं करते हैं। शहरी क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं देखने को मिलती है।पुलिस को अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी कैमरे में फुटेज की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन शहर में कई जगह के सीसीटीवी कैमरा खराब होने की वजह से पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में काफी मुश्किल होती है।