गुमला: अरमई बाईपास चौक पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला, चालक बाल-बाल बचे
Gumla, Gumla | Feb 2, 2025 अरमई बायपास चौक में रविवार को दो ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों ट्रक के चालक बाल बाल बच गए। सिसई की ओर से आ रही तेज रफ्तार की कोयला लदे ट्रक ने पालकोट की ओर से आ रही तेल टैंकर ट्रक को जोरदार टक्कर मार दिया। इस दौरान कोयला लदे ट्रक का टायर ब्लास्ट कर गया और चालक वाहन को छोड़कर मौके भाग गया। तेल का टैंकर खाली था वरना बड़ी घटना हो जाती।