भंडरिया: भंडरिया में गर्मी के कारण बढ़ी घड़े की बिक्री, गर्मी में बढ़ी लोगों की परेशानी
भंडरिया : प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने लगा है। कई गांवों में जलस्तर नीचे चले जाने से कुएं, चापाकल और अन्य जलस्रोतों का पानी कम हो गया है। इसके कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोगों को पानी लाने के लिए दूर-दराज के जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग