अकबरपुर: अहिरनगढ़ेवा और सरगांव के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
रुरा थाना क्षेत्र के अहिरनगढ़ेवा और सरगांव के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला।वहीं खेत मे शव पड़ा देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक सुरेंद्र सिंह यादव पुत्र जयनारायण सिंह उम्र करीब 48 वर्ष अहिरनगढ़ेवा का है।