बांसवाड़ा: कॉलेज मैदान में दशहरा मेले की धूम: 3.10 लाख में बने 35 फीट के रावण और मेघनाद-कुंभकर्ण के पुतले, क्रेन से खड़े किए गए
कॉलेजमैदान में मेले के मुख्य आकर्षण के रूप में नगर परिषद द्वारा कॉलेज मैदान में रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस बार पुतला निर्माण का टेंडर ₹3,10,000में कचरू बांसफोड़ को दिया है।मैदान में 35 फीट ऊंचे रावण के साथ ही 30-30फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के भव्य पुतले तैयार किए गए हैं।पुतलों का आकार बड़ा और भारी होने के कारण उन्हें क्रेन से खड़े किए।