खंडवा नगर: ओंकारेश्वर से खंडवा आएंगे 5000 से अधिक कावड़िए ,कावड़ यात्रा को लेकर महादेवगढ़ मंदिर में बैठक आयोजित हुई
आगामी 8 अगस्त को ओंकारेश्वर से खंडवा की ओर निकलने वाली कावड़ यात्रा को लेकर महादेवगढ़ मंदिर में बैठक आयोजित हुई। इसमें उपस्थित युवाओं ने 5000 से अधिक कावड़ियों को शामिल करने का संकल्प लिया। आयोजन को भव्य बनाने के लिए चाहत तोमर को यात्रा संयोजक व संकेत जोशी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे की है