चकाई: माधोपुर कोरिहा गांव में सांप काटने से युवक की हुई मौत, पॉक्लेन हेल्पर गांव के स्कूल में सोया था
Chakai, Jamui | Jun 1, 2025 चन्द्रमंडी थाना अंतर्गत माधोपुर कोरिहा गांव में रविवार को 1 बजे तालाब खुदाई के कार्य के दौरान एक युवक की सांप काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय लखन भुईयां के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिला के बरही थाना क्षेत्र के बेदंगी गांव का रहने वाला था। लखन पॉक्लेन वाहन में हेल्पर के तौर पर कार्यरत था और तालाब निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ था।