खागा: हुसैनगंज में भाजपाइयों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, मंडल अध्यक्ष ने बाहरी व्यक्तियों को पार्टी में पद देने पर जताई नाराजगी
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ त्याग पत्र देकर नाराजगी व्यक्त कर जिला अध्यक्ष को सौंपा सामूहिक इस्तीफा। जानकारी के अनुसार 95 प्रतिशत बाहरी लोगों को पार्टी में दायित्व दिए जाने को लेकर हुसैनगंज मंडल अध्यक्ष रितेश तिवारी, जीतू त्रिवेदी मीडिया प्रमुख, राहुल अग्रहरि IT प्रमुख, ज्ञानेंद्र अवस्थी ने इस्तीफा दिया