सीतामऊ: नाहरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में दो लोगों को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया
मंदसौर जिले की नाहरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया मारू से कमली बाई को 5 लीटर और कचनारा रोड से सुरेश सिंह को 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। दोनों पर आबकारी एक्ट की धारा 34 में केस दर्ज किया गया है,