धौलपुर: चंबल पुल के पास चलती ट्रेन से गिरे युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
रविवार को दोपहर में सदर थाना क्षेत्र के चंबल पुल के पास एक 31 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सदर थाना पर तैनात मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान जीतू पुत्र फौरन सिंह, निवासी भिंड मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह अपने दो साथियों के साथ तिरुपति बालाजी से मथुरा की ओर जा रहा था। चंबल