धौलपुर: 6 बच्चियों के बाद जन्मे इकलौते मासूम की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला, मासूम शौच के लिए बैठा था
तेज रफ्तार अनियंत्रित एक ट्रैक्टर ने 3 साल के मासूम को कुचल दिया, जिसके चले मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मासूम अपने पिता का इकलौता बेटा था, जो 6 बेटियों के बाद पैदा हुआ था। इस दुखद घटना के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। घटना धौलपुर शहर के सदर थाना क्षेत्र के ओडेला गांव में शनिवार को हुई। जब मासूम सड़क किनारे शौच के लिए बैठा हुआ था