धौलपुर: रेलवे फाटक पर चलती ट्रेन से गिरे युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, शव परिजनों को सौंपा गया
शनिवार सुबह तड़के चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी पुलिस के एएसआई केपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 50 वर्षीय मृतक निवासी काशीपुरा, डबरा, ग्वालियर मध्य प्रदेश पंजाब से ट्रेन में सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। रेलवे फाटक पर अचानक चलती ट्रेन से गिर गया