कुंभराज के मृगवास थाना क्षेत्र से लापता लड़की को पुलिस ने खोज लिया है। 13 दिसंबर को थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने बताया, 9 दिसंबर 2025 को लापता 12 वर्षीय नाबालिक बालिका की 11 दिसंबर को पिता ने रिपोर्ट की। लगातार खोजबीन के दौरान 12 दिसंबर को सूचना पर राजस्थान के झालावाड़ जिले से बालिका को दस्तयाब किया। बाल कल्याण समिति गुना में पेश कर परिजनों को सौंप दिया है।