रामगढ़: रामगढ़ में भू-आपत्ति सुनवाई के दौरान हंगामा, 'एसडीएम चोर है' के नारे, वीडियो हुआ वायरल, एसडीएम ने थाने पर की शिकायत
Ramgarh, Alwar | Apr 5, 2026 रामगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के लिए भूमि आपत्ति से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई के दौरान गुरुवार को एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा हो गया। सुनवाई के बीच कुछ आपत्तिकर्ताओं द्वारा एसडीएम चोर है जैसे नारे लगाए गए और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। एसडीएम ने इस सम्बन्ध में थाने पर शिकायत दी है।