महाकाल मंदिर में बड़ा एक्शन: भस्म आरती के नाम पर वसूली का भंडाफोड़, थाने पहुंची शिकायत 🚨
महाकाल मंदिर के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक द्वारा मध्य रात्रि किए गए औचक निरीक्षण के दौरान भस्म आरती व्यवस्था में तीन बड़े प्रकरणों में अनियमितता पाई गई है, जिससे भस्म आरती टिकट बेचने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान नीलकंठ द्वार और गेट क्रमांक 1 से प्रवेश कर रहे श्रद्धालुओं की भस्म आरती अनुमति (टिकट) की जांच की गई और उनसे फीडबैक लिया गया। इस दौरान तीन श्रद्धालुओं ने शिकायत की कि उनसे भस्म आरती अनुमति के नाम पर बिचौलियों द्वारा ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूले गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रात 1:30 बजे महाकाल थाना में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासक प्रथम कौशिक ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं और अब भस्म आरती हेतु केवल 'नीलकंठ प्�