जोकीहाट: जोकीहाट थाना पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जोकीहाट थाना पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी कजलेटा वार्ड 7 के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इलाके में लगातार छापेमारी अभियान जारी है।