शामली: रालोद खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता देवी का शामली पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया
Shamli, Shamli | Jul 5, 2026 रविवार को शामली में राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर पहुंची पार्टी के खेल प्रकोष्ठ की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता देवी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक, विधायक अशरफ अली और जिला अध्यक्ष समेत भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।