मोहलिया चौराहा से दुकान बंद कर घर जाते समय रास्ते में सर्राफा व्यापारी के साथ शनिवार शाम लगभग 5 बजे दो अज्ञात बाइक सवार लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना महोलिया पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई है। बताया जाता की सर्राफा व्यापारी मोनू रस्तोगी निवासी पटना थाना बिसवां जो दुकान बंद कर घर जा रहे थे, रास्ते में एक बाइक सवार दो लोग बाइक छीन कर फरार हो गये।