टिमरनी: हरदा में 33 केंद्रों पर होगी समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी, किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी: कलेक्टर।
Timarni, Harda | Jul 3, 2026 हरदा जिले में विपणन वर्ष 2026-27 के तहत ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए 33 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। आज 3 जुलाई 3 बजे कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।