सिवनी: छिंदवाड़ा रोड पर स्थित घर की दीवार में घुसा कोबरा सांप, सर्प मित्र ने दीवार खोदकर सांप को बाहर निकाला
Seoni, Seoni | Oct 19, 2024 सर्पमित्र प्रवीण तिवारी ने बताया कि सिवनी नगर के छिंदवाड़ा रोड स्थित एक घर की दीवार में कोबरा सांप घुस गया जिसकी सूचना उन्हें मिली तो मौके पर वे पहुंचे और उनके द्वारा काफी देर तक बड़ी मशक्कत किए जाने के बाद दीवार खोदकर उक्त कोबरा सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बता दें कि श्री तिवारी द्वारा अब तक 2000 से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया जा चुका है।