भिनाय: बिलिया गांव में अवैध गार्नेट खनन पर भिनाय थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर, 4 ट्रॉली, 6 मैग्नेट व 2 JCB जब्त
Bhinay, Ajmer | Jun 14, 2026 पुलिस व खनिज विभाग टीम ने बिलिया गांव में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनिज गार्नेट (अभ्रकमय मिट्टी) का खनन मामले में 5 ट्रैक्टर,4 ट्रॉली,6 मैग्नेट मशीनें व 2 जेसीबी मशीनों को जब्त किया।मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी दी।